{"_id":"580e303d4f1c1b2f77bc2717","slug":"9-skeletons-found-in-kedarghati","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारघाटी में 19 नरकंकाल और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारघाटी में 19 नरकंकाल और मिले
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 24 Oct 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
skeleton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारघाटी में 19 और नरकंकाल बरामद किए गए हैं। एसडीआरएफ की सात टीमों ने कई ट्रैक पर सर्च आपरेशन चलाया था। डीएनए संरक्षित करने के बाद मंगलवार को इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घाटी में एक पखवाड़े में 52 नरकंकाल मिल चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर एसडीआरएफ की सात टीमाें को 21 अक्तूबर को सर्च आपरेशन के लिए गरुड़चट्टी, देव विष्णु, गोमुखड़ा, गौरी गांव, वासुकी ताल आदि ट्रैक पर सर्च आपरेशन के लिए भेजा गया था। चार दिन का अभियान सोमवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि चार दिन के सर्च आपरेशन में 19 और नरकंकाल बरामद हुए हैं। मंगलवार को दाह संस्कार के बाद सोनप्रयाग या रुद्रप्रयाग में अस्थियां विसर्जित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि बीते 16 से 24 अक्तूबर तक दो चरणों में चले सर्च अभियान में अब तक 52 नर कंकाल मिल चुके हैं।
विज्ञापन
दीपावली के बाद अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। बता दें कि ट्रैकिंग दल को एक पखवाड़े पहले काफी नरकंकाल दिखाई दिए थे। इसके बाद एसडीआरएफ टीम द्वारा किए गए सर्च आपरेशन में 31 नरकंकाल बरामद हुए हैं।