फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   8311 students of 10th, 12th will give examination at 69 centers

69 केंद्रों पर 10वीं, 12वीं के 8311 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 23 Nov 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
8311 students of 10th, 12th will give examination at 69 centers
उत्तराखंड माध्यमिक बोर्ड की सत्र 2021-22 की बोर्ड परीक्षा में रुद्रप्रयाग के 8311 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने 69 केंद्र बनाए हैं जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज पौंठी को पहली बार केंद्र बनाया गया है। साथ ही 2 केंद्र अति संवेदनशील व 12 संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम दीपेंद्र नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी चित्रानंद काला ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 4090 संस्थागत व 39 व्यक्तिगत समेत कुल 4129 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 4139 संस्थागत व 43 व्यक्तिगत समेत कुल 4182 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में जीआईसी पौंठी समेत 69 केंद्र बनाए गए हैं। छात्र मानक 75 से कम संख्या के बावजूद बोर्ड परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा जीआईसी मक्कू, चंद्रापुरी, कंडारा, मणिपुर, खेड़ाखाल, रामश्राम, कैलाश-बांगर, जवाड़ी, भणज, बरसूड़ी, त्यूंखर, स्वीली-सेम, परकंडी, जनता इंटर कॉलेज देवीधार को पूर्व की भांति परीक्षा केंद्र रखा गया है। बैठक में उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एलएस दानू, प्रधानाचार्या डॉ. ममता नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed