{"_id":"60ec4bb18ebc3ec308143ce1","slug":"83-vaccination-in-both-age-groups-in-rudraprayag-rudrapryag-news-drn384217398","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में दोनों आयुवर्ग में 83 फीसदी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में दोनों आयुवर्ग में 83 फीसदी टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
336 ग्राम पंचायत और 4 निकाय क्षेत्र वाले रुद्रप्रयाग में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। यहां दोनों आयुवर्ग में 83 फीसदी टीकाकरण (पहली डोज) हो चुका है। साथ ही 26 हजार लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है।
ढाई लाख की आबादी वाले जिले में 1.65 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसमें 59317 लोग 45 वर्ष से अधिक और 105683, 18 से 44 वर्ष के हैं। जिले में अब तक चार निकाय समेत 250 स्थानों पर टीकाकरण अभियान पूरा हो चुका है। इस दौरान 1 लाख 38 हजार लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है, जो कुल वैक्सीनेशन का 83 फीसदी है।
टीकाकरण को लेकर जिले के दूरस्थ गौंडार, तोषी, चिलौंड, चौमासी, जाल मल्ला व तल्ला, ब्यूंखी, सारी, दैड़ा, उषाड़ा, मक्कू, नवासू, बरसूड़ी, धारकोट, बणगांव समेत दो सौ से अधिक गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। साथ ही 26 हजार लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। कोरोना वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डॉ. गरिमा चौधरी ने बताया कि जिले में दोनों आयुवर्ग का अब एक साथ टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक अगस्त्यमुनि ब्लॉक में दोनों आयुवर्ग में 73 हजार, जखोली में 36 हजार व ऊखीमठ ब्लॉक में 29 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि 31 जुलाई तक आयुवर्ग में पहली डोज शत-प्रतिशत लगा दी जाए। इसके बाद दूसरी डोज के लिए जिले में वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।