फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सड़क दुर्घटना में मारे गए सेना के हवलदार की सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

सड़क दुर्घटना में मारे गए सेना के हवलदार की सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

Sat, 22 Dec 2018 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मारे गए सेना के हवलदार की सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि

विज्ञापन

ऊखीमठ। ऊखीमठ-मनसूना-रांसी मोटरमार्ग पर शुक्रवार रात को हुई कार दुर्घटना में मारे गए 6-गढ़वाल में तैनात हवलदार दिलबर सिंह पंवार की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सैनिक को अंतिम विदाई दी।

शनिवार को रुद्रप्रयाग से 6वीं जेकेएलआई का 21 सदस्यीय दल भी पौंडार गांव पहुंचा। यहां पर सैनिकों ने उन्हें सलामी दी और पुष्प चक्र भेंट किया। इसके बाद सेना के दल ने तीन राउंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी। पैतृक घाट मधु गंगा नदी के तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान पर ले. कार्तिक शर्मा, सूबेदार कमल किशोर, हवलदार पुरुषोत्तम, नायब सूबेदार राजेंद्र लाल, उप राजस्व निरीक्षक सतीश भट्ट, दिलबर सिंह रावत, देवेंद्र रावत, महेंद्र रावत, मदन भट्ट, राकेश नेगी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे। दूसरी तरफ हादसे में मारे गए दूसरे किशोर का भी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed