{"_id":"5c1a76bbbdec2257171e7c18","slug":"81545238203-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में आर्यन व शालिनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में आर्यन व शालिनी ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के न्याय पंचायत पौड़ीखाल के अंतर्गत जीआईसी खेड़ाखाल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नवासू के आर्यन व बालिका वर्ग में दानकोट की शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में ग्राम पंचायत नवासू अव्वल रहा। प्रतिभागी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नवासू के सागर प्रथम रहा। जबकि गहडख़ाल के आर्यन व गौरव ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में दानकोट की अनुष्का को पहला, नवासू की आयशा को दूसरा और गहडख़ाल की रोशनी को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद बालक वर्ग में बंगोली के आर्यन व बालिका वर्ग में नवासू की आरुषी विजेता रही। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत नवासू, बंगोली, निषणी, खांकरा, नरकोटा, चौंथला, बामसू, दानकोट, गहड़, बैरागणा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मैठाणी, आरपी खंडूरी, ग्राम प्रधान भूपति सिंह रौथाण, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह रौथाण सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी। न्याय पंचायत पीपली की खेल प्रतियोगिताएं जीआईसी बरसूड़ी में संपन्न हुई। जबकि जखोली ब्लाक के न्याय पंचायत जवाड़ी की 13 ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिता जीआईसी जवाड़ी में हुई। उधर, जीआईसी कंडाली में भी दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।