फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गांवों में पूरे दिनभर गुल हो रही बिजली

गांवों में पूरे दिनभर गुल हो रही बिजली

Sun, 22 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गांवों में पूरे दिनभर गुल हो रही बिजली
रुद्रप्रयाग। जिला व तहसील मुख्यालयों सहित गांवों में अनियमित बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान रमेश त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद, सत्य प्रसाद, बृजमोहन, चंद्रप्रकाश ने बताया कि पिछले कुछ समय से देवलख, सणगू, टेमना, गंधारी सहित क्षेत्र के सभी गांवों में सुबह से देर शाम तक अनियमित बिजली कटौती की जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी से भी जूझना पड़ रहा है। इस समस्या से जहां ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं लघु कारोबार पर असर पड़ रहा है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई एसएस बिष्ट ने बताया कि विद्युत लाइनों के सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है, जिससे बिजली कटौती हो रही है। जल्द नियमित सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed