{"_id":"5b44e4b04f1c1b97468b59ee","slug":"81531241648-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के बारे में दी ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के बारे में दी ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को जानकारी
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/जखोली। राजकीय इंटर कालेज नगरासू में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं खोज बचाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को आपदा के दौरान सूझबूझ के साथ कार्य करने के बारे में बताया गया।
रुद्रा रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन चमोली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। संस्था के सचिव डीपी शैली ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गौरी शंकर पोखरियाल, आलोक नेगी, चंद्र प्रकाश, मदन सिंह राणा, सुमन प्रकाश, गिरीश चंद्र, भरत सिंह नेगी आदि थे। इधर, जीआईसी मयाली में जन विकास संस्थान चिरबटिया की ओर से भी एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हर बच्चे और आम आदमी को आपदा के प्रति सजग रहने की जरूरत है। मौसमीय बदलाव के कारण पहाड़ों में बरसात के साथ ही समय-समय पर चुनौतियां पैदा होती है, जिनका हमें मुकाबला करना होता है और इसके लिए हमें प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है। इस मौके प्रधानाचार्य आरएन तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सुरेंद्र दत्त सकलानी, बीर विक्रम, नरेंद्र सिंह, राजेश सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।