फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   समिति सचिवों की हड़ताल समाप्त कराए सरकार: राणा

समिति सचिवों की हड़ताल समाप्त कराए सरकार: राणा

Mon, 26 Mar 2018 10:43 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
समिति सचिवों की हड़ताल समाप्त कराए सरकार: राणा

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने साधन समिति सचिव परिषद एवं आंकिक कर्मचारी संगठन की मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने जनहित में मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हड़ताल समाप्त करने की मांग की है। राणा ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल को एक माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों में मिनी बैंक और समितियों में ताले लटके हुए हैं, जिससे ग्रामीण व किसान परेशान हैं। किसानों को न तो ऋण मिल पा रहा है और न वे अपने ऋण की किश्तें जमा कर पा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पूरा प्रदेश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। डबल इंजन की सरकार जायज मांग कर रहे कर्मचारियों व आम लोगों को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed