{"_id":"5a8efb774f1c1b0a7b8b8a7e","slug":"81519319927-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर यातायात व कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर यातायात व कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन के साथ हुई पुलिस की बैठक में कस्बे में यातायात व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कस्बे में नियमित गश्त की मांग भी की।
व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सकलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर प्रसाद बडोला ने व्यापारियों व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से कहा कि वे पुलिस को सहयोग करें, जिससे कस्बे में यातायात व्यवस्थित हो सके। उन्होंने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह देते हुए कहा कि आगामी केदारनाथ यात्रा में व्यवस्थाओं के संचालन में सुविधा हो। व्यापारियों ने कस्बे में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चौकी में पर्याप्त स्टाफ तैनाती की बात कही। इस मौके पर एमएस जगवाण, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र डिमरी आदि मौजूद थे।