{"_id":"5a4280e94f1c1b6e468bccaf","slug":"81514307817-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तिवारी ने शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तिवारी ने शुरू किया आमरण अनशन
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में लचर हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमंत तिवारी ने मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जाती हैं तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
मांगों को लेकर 22 दिसंबर से कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू हुआ था। इस मौके पर सुमंत तिवारी ने कहा कि आपदा से ग्रसित रुद्रप्रयाग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सरकारी चिकित्सालयों में एक्स-रे, सीटी स्केन, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी की मशीनें नहीं हैं। उन्होंने जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति करने के साथ-साथ इन चिकित्सालयों में स्वास्थ्य परीक्षण उपकरण, एक्सरे मशीन, सीटी स्केन, अल्ट्रासाउंड, ईसीज मशीनें व ब्लड बैंक की स्थापना के अलावा जनपद के एक जिला पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक माह विकलांग व स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य योगम्बर नेगी, सुमन सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, हैप्पी असवाल, लक्ष्मी नेगी, नागेेंद्र पाल सिंह, चंडी प्रसाद सेमवाल, खजान सिंह और पंकज बुटोला समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।