{"_id":"59fca0bb4f1c1b71548ba8c1","slug":"81509728443-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्तकाशी व केदारनाथ में खुले केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्तकाशी व केदारनाथ में खुले केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यालय
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में आगामी एक वर्ष में होने वाले पुनर्निर्माण कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा गुप्तकाशी व केदारनाथ में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यालय खोले गए हैं। साथ ही एसडीएम ऊखीमठ/कार्याधिकारी केदारनाथ विकास प्राधिकरण गोपाल सिंह चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं केदारनाथ विकास प्राधिकरण के तहत 13 पद सृजित कर शासनादेश जारी कर दिया गया है।
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए प्रशासन की ओर से अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। ऊखीमठ एसडीएम को पुनर्निर्माण कार्यों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) का मुख्य कार्याधिकारी भी नियुक्त किया गया है। पुनर्निर्माण कार्यों को नियमित संचालन के लिए गुप्तकाशी व केदारनाथ में कार्यालय स्थापित कर दिए गए हैं। मुख्य कार्याधिकारी समय-समय पर केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों के लिए प्रशासनिक स्तर की कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि आगामी एक वर्ष में होने वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए शासन स्तर पर यह व्यवस्था की गई है। वहीं मास्टर प्लान से बसाई जाने वाली केदापुरी में पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए शासन द्वारा केदारनाथ विकास प्राधिकरण के तहत 13 पद सृजित कर शासनादेश जारी कर दिया गया है। डीएम को केडीए का मुख्य कार्यपालक बनाया गया है। इसके अलावा मानचित्रकार, वैयक्तिक सहायक, नायब तहसीलदार, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, डाटा इंट्री ऑपरेटर, लेखाकार के पद सृजित हुए हैं। अन्य पदों पर तैनाती के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रशासन द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के संतोष नौडियाल और देवेंद्र लाल खत्री को संबद्ध किया गया है। अन्य पदों पर भी जल्द तैनाती की जाएगी।