{"_id":"596b971c4f1c1b2f088b466f","slug":"81500223260-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे देर से शुरू हुई केदारनाथ की पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे देर से शुरू हुई केदारनाथ की पैदल यात्रा
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। रविवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा दो घंटे बाद सुचारु हुई। यात्रा शुरू होने के बाद कुल 1141 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।
शनिवार देर रात्रि से शुरू हुई भारी बारिश रविवार सुबह तक होती रही। खराब मौसम और मुनकटिया में पहाड़ी से गिरते मलबे केे देखते हुए प्रशासन की ओर से बारिश बंद होने के बाद प्रात: आठ बजे श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग से केदारनाथ के रवाना किया गया। इस दौरान एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रस्थान किया। दूसरी तरफ धाम में 1147 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिला मुख्यालय समेत समूचे जिले व केदारघाटी में पूरे दिनभर बादल छाए रहे। इधर भारी बारिश से जिले में अभी भी 21 मोटरमार्ग बंद चल रहे है। मोटर मार्गों पर कई स्थानों पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आया हुआ है। जबकि कई स्थानों पर सड़क के पुस्ते क्षतिग्रस्त हो चुके है। ऐसे में इन मोटर मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से बंद हो चुकी है।