फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   75 families of Ishala are waiting for the motorway

इशाला के 75 परिवारों को मोटर मार्ग का इंतजार

Mon, 30 Aug 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
75 families of Ishala are waiting for the motorway
अगस्त्यमुनि विकासखंड के तल्लानागपुर के इशाला गांव के 75 परिवारों को सात वर्ष बाद भी मोटर मार्ग नसीब नहीं हो पाया है। गांव के लिए स्वीकृत दो किमी मोटर मार्ग भूमि हस्तांतरण नहीं होने से अधर में है। इस कारण ग्रामीणों को यातायात सुविधा के लिए घने जंगल से होकर नौ किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इशाला गांव को यातायात से जोड़ने के लिए वर्ष 2014 में कुरझण-कांडई मोटर मार्ग से तिलाड़ी-इशाला दो किमी मार्ग स्वीकृत किया गया था। सात साल बीत जाने के बाद भी भूमि हस्तांतरण और मलबा डंपिंग जोन तय नहीं होने से मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह राणा, सरपंच शिवराज सिंह कठैत, सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धिबल्लभ थपलियाल, पुष्कर बिष्ट, भीमराज सिंह, राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान अंजू देवी का कहना है कि सड़क के अभाव में इशाला के ग्रामीणों को रोजमर्रा के सामान के लिए सारी होते हुए 9 किमी पैदल गोचर पहुंचना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को भी जीआईसी जखतोली के लिए 14 किमी पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि जिला योजना में स्वीकृत दो किमी तिलाड़ी-इशाला मोटर मार्ग के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत वन विभाग को नया प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। साथ ही मलबा निस्तारण के लिए अलग-अलग स्थानों पर जोन चिह्नित कर प्रस्ताव बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed