फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
रुद्रपुर में मतदान के बाद स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा में जहां आईटीबीपी, पीएसी के जवान और स्थानीय पुलिस लगी है, वहीं जिला प्रशासन की ओर से दो विभागों के राजपत्रित अधिकारियों को भी निगरानी के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है।

जिला उप निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत सिंह और जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ललित चंद्र आर्य को जारी आदेश में कहा है कि उन्हें बगवाड़ा मंडी परिसर में स्थापित स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। दोनों अधिकारी शिफ्ट के तौर सुबह छह से दोपहर दो बजे और दोपहर दो से रात 10 बजे तक तक तैनात रहेंगे। दोनों अधिकारियों की ड्यूटी मतगणना के दिन तक जारी रहेगी। आदेश के बाद दोनों अधिकारी कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात भी हो गए हैं। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी आर्य सुबह छह से दोपहर दो बजे तक और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दोपहर दो से रात दस बजे तक ड्यूटी पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed