{"_id":"5c1a76d3bdec2256d64245ff","slug":"71545238227-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौडी की घटना के विरोध में स्कूली छात्र छात्रों ने निकाला झुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौडी की घटना के विरोध में स्कूली छात्र छात्रों ने निकाला झुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। पौड़ी में छात्रा को जिंदा जलाने की घटना के खिलाफ जिला मुख्यालय के स्कूली बच्चों ने सड़कों पर उतरकर घटना का विरोध किया। उन्होंने इस विभत्स घटना की घोर निंदा करते हुए आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की।
बुधवार को जिला मुख्यालय में जीआईसी, जीजीआईसी, अनूप नेगी मेमोरियल स्कूल, क्रिस्ट ज्योति एकेडमी व गणेश विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में शामिल होकर आर्मी बैंड से पेट्रोल पंप होते हुए पूरे बाजार में रैली निकाली। इस दौरान छात्रों जिसमें छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का कहना था कि सरकार को महिला सुरक्षा पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे स्कूली छात्राओं व महिलाओं को इस तरह की भयानक घटनाओं का शिकार न होना पड़े। छात्रा आस्था व छात्र तुषार काला ने कहा कि यदि समाज में इसी तरह की मानसिक विकृति फैलती रही तो समाज में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी, उन्होंने कहा कि पौड़ी में छात्रा के साथ हुई इस भयावह घटना के जिम्मेदार आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इस मौके पर एनएस रावत, मीनाक्षी नेगी, शूरवीर सिंह राणा, अमित, युद्धवीर सिंह, रिंकी खन्न, प्रवीण बर्त्वाल समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे।