फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   साहब, गौशाला जगह-जगह से टपक रही है, तीन बच्चों के साथ कहां जाऊं

साहब, गौशाला जगह-जगह से टपक रही है, तीन बच्चों के साथ कहां जाऊं

Mon, 23 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
साहब, गौशाला जगह-जगह से टपक रही है, तीन बच्चों के साथ कहां जाऊं

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। साहब, मकान टूटे कई महीने हो गए हैं। ग्राम प्रधान को बताया तो वह मेरी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। तीन बच्चों के साथ लोगों की गोशाला में दिन गुजार रही हूं। पति की तबियत भी ठीक नहीं रहती। बरसात के मौसम में गोशाला भी जगह-जगह से टपक रही है, ऐसे में बच्चों व बीमार पति को लेकर कहां जाऊं। जनता दरबार में रतूड़ा-पोखरी की पूनम देवी ने अपना दुखड़ा सुनाया तो डीएम ने पूनम को जल्द उचित मदद का आश्वासन दिया।

पुराने विकास भवन में सुबह 10 बजे तक सभी अधिकारी पहुंच गए थे। आधे घंटे के भीतर पूरा हॉल और बाहर बरामदा फरियादियों से भर चुका था। इस मौके पर रतूड़ा-पोखरी की पूनम देवी ने डीएम को अपनी व्यथा सुनाई। उसने बताया कि उसका मकान काफी पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। वह गोशाला में दिन गुजार रही है। रानीगढ़ पट्टी के भुनका गांव के ग्रामीणों ने वर्षों पूर्व स्वीकृत लाटू देवता-भुनका मार्ग का निर्माण नहीं होने पर रोष जताया। कहा कि यातायात सुविधा के लिए आज भी उन्हें आठ किमी पैदल चलना पड़ रहा है। बीमार व गर्भवती महिलाओं की जान आज भी भगवान भरोसे है। वहीं, ग्राम पंचायत खांकरा के ग्रामीणों ने ऑल वेदर रोड परियोजना में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सिरोहबगड़ बाईपास पर तीसरे पुल के निर्माण को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से बच्छणस्यूं पट्टी का हाईवे से लिंक खत्म हो जाएगा। इस पर डीएम ने सड़क, परिवहन मंत्रालय और केंद्र का मामला बताते हुए मामले में पुन: प्रस्ताव भेजने की बात कही। बच्छणस्यूं की विधाता देवी ने स्यूंणी-टैठी-पाटा मार्ग के निर्माण से नष्ट हुई भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं, घोलतीर के दिनेश सिंह ने सणगू मोटर मार्ग की हिल कटिंग से उनका घराट क्षतिग्रस्त होने की बात कही। जवाड़ी के उमेश सिंह ने उनकी पैतृक भूमि पर सड़क के पुश्तों का निर्माण करने की शिकायत डीएम से की। जनता दरबार में आर्थिक सहायता, सड़क, मुआवजा, पीएम आवास, गोशाला, वन, विद्युत से संबंधित 111 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें 63 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीडीओ एनएच रावत, डीएफओ मयंक शेखर झा, एसडीएम देवानंद, सीओ एसपी बडोला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, तहसीलदार शालिनी मौर्य व तहसीलदार जयवीर राम बधाणी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed