फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रप्रयाग के सुविधानगर से चार दिन से लापता सेना का सेवानिवृत जवान

रुद्रप्रयाग के सुविधानगर से चार दिन से लापता सेना का सेवानिवृत जवान

Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के सुविधानगर से चार  दिन से लापता सेना का सेवानिवृत जवान
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के सुविधानगर में किराए पर रहने वाले असम रायफल के सेवानिवृत्त जवान चार दिन से लापता है। गुमशुदा की पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस से अपने पति की खोजबीन की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुमशुदगी रिपोर्ट में बसुकेदार तहसील के रयासू गांव निवासी प्रीति देवी का कहना है कि उसके पति मुकेश बिष्ट (36) पुत्र गोकुल सिंह बिष्ट, निवासी रयासू गांव, बसुकेदार, हाल निवास रुद्रप्रयाग सुविधानगर स्थित किराए के घर से बीते 8 अक्तूबर दोपहर ढाई बजे घर से बाहर गए थे। तब, से उनका कोई पता नहीं लग रहा है। सगे-संबंधियों, घर, ससुराल और रिश्तेदारी में पता करने पर कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला के पति बीत वर्ष दिसंबर में असम रायफल से मेडिकल बोर्ड पेंशन घर आए थे। वे मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ थे, जिसका उपचार हो रहा था। इधर, चौकी प्रभारी होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि गुमशुदगी के आधार पर सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed