फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   642 personnel have voted by postal ballot

642 कार्मिक कर चुके पोस्टल बैलेट से मतदान

Sat, 05 Feb 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
642 personnel have voted by postal ballot
विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों में केदारनाथ विस में 200 और रुद्रप्रयाग विस में 29 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान दिया। जिले की दोनों विस में अभी तक 642 कार्मिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। दूसरी केदारनाथ विस में 12 दिव्यांग व 117 बुजुर्गों सहित 129 मतदाताओं ने अपने घरों में बैलेट पेपर से मतदान किया, जबकि रुद्रप्रयाग विस में 11 दिव्यांग व 126 बुजुर्गों सहित कुल 137 मतदाताओं ने वोट दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि जिले की दोनों विस सीटों पर अभी तक कुल 44 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 467 मतदाता अपने-अपने घरों से पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं।
विज्ञापन

छूटे दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान
गोपेश्वर। चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं के छूटे दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने शनिवार को मताधिकार का प्रयोग किया। इसके लिए शनिवार को 14 डाक मतपत्र पार्टियां गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना हुई, जिसमें बदरीनाथ विधानसभा के लिए तीन, थराली विधानसभा के लिए दो और कर्णप्रयाग विधानसभा के लिए नौ मतदान पार्टियां शामिल हैं। चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं में पूर्व में दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के 43 मतदाता छूट गए थे। जिसमें 20 दिव्यांग और 23 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। इनको मतदान कराने के लिए शनिवार को डाकमत पत्र पार्टियां रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन

43 डाक मतपत्र टीमें हुई रवाना
उत्तरकाशी। विधानसभा चुुनाव के लिए शनिवार को 43 डाक मतपत्र टीमें 135 मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो गई। इनमें यमुनोत्री विस क्षेत्र के 53 मतदेय स्थलों के लिए 14 और गंगोत्री के 82 मतदेय स्थलों के लिए 29 डाक मतपत्र टीमें रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में डाक मतपत्र टीमें रवाना की गई। बताया गया कि गत दिवस शुक्रवार को रवाना हुई सभी 27 टीमें सकुशल संबंधित मतदेय स्थलों पर पहुंच गयी हैं। सभी टीमें जनपद के आवेदक दिव्यांग एवं 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को उनके घर पर जाकर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराएगी। इस मौके पर एसपी प्रदीप राय, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम सोहन सिंह, मीनाक्षी पटवाल व चतर सिंह चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed