{"_id":"5cb0b9f2bdec22143c03666f","slug":"61555085810-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रॉग रूम में जमा की गई 355 ईवीएम, वीवीपैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रॉग रूम में जमा की गई 355 ईवीएम, वीवीपैट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव मतदान के बाद जनपद की सभी 355 पोलिंग पार्टियां अगस्त्यमुनि पहुंच गई हैं। सभी पार्टियों द्वारा चुनावी सामग्री जमा करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मशीनों को स्ट्रॉंग रूम में रख दिया गया है। यहां थ्री लियर सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है।
शुक्रवार को सुबह से दोपहर बाद 3.30 बजे तक रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस की सभी 355 पोलिंग पार्टियों द्वारा ईवीएम व वीपीपैट जमा किए गए। तत्पश्चात सभी पार्टियों में शामिल कार्मिकों को ड्यूटी से कार्यमुक्त किया गया। इसके बाद भारत सरकार के निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. ई. रमेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडे, केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विस के एआरओ सहित राजनीतिक दलों के सदस्यों की मौजूदगी में विधानसभा व बूथवार सीलबंद ईवीएम व वीवीपैट को स्ट्रॉंग रूम में रखा गया और फिर दरवाजे को बंद कर सील किया गया। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके बाहर 24 घंटे थ्री लियर सुरक्षा घेरा में हथियारों से लैस जवान तैनात रहेंगे।