फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   3 जनवरी तक दर्ज होगी परिसीमन को लेकर आपति दर्ज

3 जनवरी तक दर्ज होगी परिसीमन को लेकर आपति दर्ज

Tue, 01 Jan 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
3 जनवरी तक दर्ज होगी परिसीमन को लेकर आपति दर्ज
रुद्रप्रयाग। जिले की क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की पुन: परिसीमन का विकासखंड वार अंतिम प्रकाशन से पूर्व 3 जनवरी तक इच्छुक व्यक्ति अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि शासनादेश 14 नवंबर 2018 के द्वारा क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किए जाने के संबंध में निर्देश मिले हैं। इसके तहत जनपद में क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के दोबारा परिसीमन विकासखंडवार स्तर पर अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली ब्लाक में कुल 117 क्षेत्र पंचायत निर्वाचन क्षेत्र और 18 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र का परिसीमन किया गया है। इस संबंध में अंतिम प्रकाशन के विरुद्ध जिस किसी भी व्यक्ति को आपत्ति है तो वे अपनी आपत्ति /अनापत्ति तीन जनवरी तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय, सीडीओ, डीएम व जिला पंचायत कार्यालय में लिखित रुप से दर्ज करवा सकता है। प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई 4 व 5 जनवरी को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed