फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   2019 मई माह तक मोटर मार्ग से जुड़ जाएगा ओरिंग गांव

2019 मई माह तक मोटर मार्ग से जुड़ जाएगा ओरिंग गांव

Thu, 13 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
2019 मई माह तक मोटर मार्ग से जुड़ जाएगा ओरिंग गांव
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक का दूरस्थ ओरिंग गांव 2019 में मई माह तक मोटर मार्ग से जुड़ जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने गांव के लिए स्वीकृत 2 किमी बढ़ियारी-कुसुमगाढ़-ओरिंग मोटर मार्ग के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है। एक माह में मार्ग की कटिंग भी शुरू हो जाएगी। सड़क कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

55 परिवारों वाले ओरिंग गांव के ग्रामीण बीते 30 वर्ष से मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे थे। एक दशक पूर्व गांव को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए भीरी-सुरसाल मोटर मार्ग से कुसुमगाढ़-ओरिंग दो किमी मार्ग स्वीकृत भी किया गया। मार्ग निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई। सड़क के इंतजार में ग्रामीण भीरी से तीन किमी पैदल दूरी नाप रहे हैं। बीमार व गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजन डंडी में बिठाकर तीन किमी जंगल के रास्ते हाईवे तक ला रहे हैं। बीडीसी, तहसील दिवस व डीएम के जनता दरबार में कई बार अधिकारियों को अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली गई। मजबूर होकर ग्रामीणों ने गांव के पंचायत भवन में इस वर्ष 10 से 13 अप्रैल तक सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह नेगी के नेतृत्व में छह लोगों ने आमरण अनशन किया। इसके बाद सरकारी सिस्टम की नींद टूटी। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग निर्माण के लिए वित्तीय प्रस्ताव शासन को भेजा गया, दो माह पूर्व स्वीकृति मिली। अब विभाग ने निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं। ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी ने बताया कि मोटर मार्ग का निर्माण होने से गांव को विकास योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोज दास ने बताया कि 2 किमी सड़क निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए एक माह में कटिंग कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed