फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जीआईसी तिमली-बड़मा के नए भवन का लोकार्पण

जीआईसी तिमली-बड़मा के नए भवन का लोकार्पण

Mon, 10 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी तिमली-बड़मा के नए भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
जखोली। विधायक भरत सिंह चौधरी ने जीआईसी तिमली-बड़मा के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विधायक निधि से विद्यालय को 5 लाख रुपये और कंप्यूटर सेट देने की घोषणा की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि विधायक चौधरी ने शिक्षा में सुधार के लिए स्कूलों में ढांचागत सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उनका सही मार्गदर्शन जरूरी है। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव ने विद्यालय में खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए राजस्व उप निरीक्षक को प्रस्ताव तैयार करने को कहा। प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह रावत ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति का मांगपत्र विधायक चौधरी को सौंपा। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी गीत-नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बाचस्पति सेमवाल, भूपेंद्र सिंह भंडारी, त्रिलोक सिंह रावत, रघुवीर सिंह और जगदीश नेगी सहित अभिभावक व अन्य ग्रामीण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed