{"_id":"5b3f9eb64f1c1bc5248b4cfd","slug":"61530896054-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की मौजूदगी में डाक्टर व पीड़ित पक्ष के लिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की मौजूदगी में डाक्टर व पीड़ित पक्ष के लिए बयान
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गंभीर हालत में रेफर की गई गर्भवती महिला की मौत के मामले में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मजिस्ट्रेटी जांच कमेटी ने महिला डाक्टर, सहायक स्टॉफ और पीड़ित पक्ष के बयान लिए। बेस अस्पताल श्रीनगर की रिपोर्ट के आधार पर मामले में निर्णय लिया जाएगा।
शुक्रवार को डीएम घिल्डियाल जांच कमेटी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डा. डीसी सेमवाल से अस्पताल व्यवस्थाओं, विशेषकर स्त्री रोग विभाग के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद जांच टीम के अध्यक्ष सदर उप जिलाधिकारी देवानंद, सीएमओ डा. एसके झा और एसीएमओ डा. ओपी आर्य ने डीएम की मौजूदगी में महिला डाक्टर, महिला चिकित्सा अधिकारी और अन्य के बयान लिए। इसके अलावा महिला के उपचार रिपोर्ट का अध्ययन किया गया। डीएम ने स्वयं भी इन लोगों से पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही मृतका के परिजनों के भी बयान लिए गए। डीएम ने बताया कि अभी तक जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। एक सप्ताह के भीतर इस पूरे प्रकरण का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।