फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कुंड़ी-सौड़ से नरसिंह मंदिर तक निकाली भव्य जलकलश यात्रा

कुंड़ी-सौड़ से नरसिंह मंदिर तक निकाली भव्य जलकलश यात्रा

Thu, 22 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
कुंड़ी-सौड़ से नरसिंह मंदिर तक निकाली भव्य जलकलश यात्रा

विज्ञापन
सतिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के लस्या पट्टी के कुंड़ी-सौड़ में पांच दिवसीय नरसिंह देवता महायज्ञ के चौथे दिन भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भक्तों ने आराध्य की पूजा-अर्चना व दर्शन कर सुख-समृद्धि की मनौती मांगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीष लिया।

पहली बार आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में प्रात: 9 बजे आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इजरा गांव निवासी व प्रसिद्ध आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं की मौजूदगी में आचार्यगणों की ओर से भगवान नरसिंह का श्रृंगार कर भोग लगाया गया। इसके बाद आरती की गई। इस मौके पर उरोली, उछना, इजना, ममणी और धनकुराली के ग्रामीणों व ध्याणियों ने आराध्य के दर्शन कर परिवार सहित पूजा-अर्चना की। प्रात: 11 बजे कुंडी-सौड़ प्राचीन जलस्रोत से मंदिर तक भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत मंदिर में देव नृत्य का आयोजन हुआ। आराध्य भगवान नरसिंह अपने पश्वा पर अवतरित हुए और भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आचार्य भानु प्रसाद ममगाईं, राम प्रसाद ममगाईं, शंभू प्रसाद ममगाईं, विनोद ममगाईं, दरम्यान सिंह ने आराध्य की विशेष पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए महायज्ञ में आहुतियां दी। इस मौके पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजन समिति के रघुवीर सिंह राणा ने बताया कि पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ शुक्रवार को अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। उधर, भरदार पट्टी में मठियाणा खाल में मां मठियाणा देवी की जात के चौथे दिन विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर आचार्य शिव प्रसाद नौटियाल ने मठापति विक्रम सिंह कठैत, यज्ञपति गजे सिंह कठैत के हाथों आराध्य की विशेष पूजा कराई गई। मौके पर पुजारी जगदीश प्रसाद नौटियाल व आयोजन समिति के अध्यक्ष आरएस कठैत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed