{"_id":"5a4e5e504f1c1b1c198b4dc5","slug":"61515085392-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों व पुलिस जवानों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों व पुलिस जवानों को दिया प्रशिक्षण
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली। भूकंप/आपदा से निपटने व आपदा के दौरान समय पर राहत पहुंचाने के तहत ग्राम प्रधान, वीडीओ, पटवारी व आईआरएस टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एसडीएम जखोली देवमूर्ति यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विषम परिस्थितियों में इंसीडेंट रिस्पांस टीम का स्वत: सक्रिय होने से है। हमें किसी भी आपदा के निपटने के लिए हर समय तैयार रहना होगा, इसके लिए पहले से तैयारियां पूरी करनी होंगी। कहा कि पूरा प्रदेश भूकंप व अन्य प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। उन्होंने भविष्य में बड़े भूकंप की संभावना से भी इनकार नहीं किया। इसलिए जरूरी है कि बचाव के लिए अभी तक माध्यम तैयार कर स्वयं के साथ आमजन को भी सतर्क करें। इस दौरान मॉक ड्रिल के लिए टास्क फोर्स टीमों का गठन किया गया। तहसीलदार शालिनी मौर्य सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी व आईआरएस टीम सदस्य इस मौके पर मौजूद थे।