{"_id":"5a17018d4f1c1b3c3d8b94c8","slug":"61511457165-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊखीमठ में बैडमिंटन प्रतियोगिता में 46 टीमें कर रही प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊखीमठ में बैडमिंटन प्रतियोगिता में 46 टीमें कर रही प्रतिभाग
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊखीमठ। तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले के तहत जीआईसी मैदान में स्व. महेश चंद्र तिवारी व स्व. कुलभूषण अवस्थी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। एकल व युगल स्पर्धा में जनपद की 46 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता टीमों को 5001 रुपये नगद व चल बैजयंती ट्राफी प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने किया। कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। विशिष्ट अतिथि व मेलाध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण ने कहा कि 24 दिसंबर को तीन दिवसीय मेला शुरू होगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले युगल मैच में विमल दानू और देवी प्रसाद ने कैलाश व विवेक की जोड़ी को सीधे सेटों में पराजित किया। दूसरे मैच में नवीन और अमित की जोड़ी विजयी रही। आयोजक देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में युगल वर्ग में 22 और एकल में 24 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी पंवार, बीईओ रवि कुमार, प्रधानाचार्य कमल लाल तिवारी, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, मोहन रावत, कुशाल सिंह नेगी, नवीन शैव, विजेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो