फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पार्किंग निर्माण में कोताही पर जेल जाएंगे जेई और ठेकेदार

पार्किंग निर्माण में कोताही पर जेल जाएंगे जेई और ठेकेदार

Wed, 01 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग निर्माण में कोताही पर जेल जाएंगे जेई और ठेकेदार
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्रसाद योजना में 8 करोड़ 46 लाख की लागत से बन रहे पार्किंग व कांप्लेक्स का कार्य खामियों के चलते बंद रखने के निर्देश दिए। डीएम ने पार्किंग की बुनियाद की भूमि जांच के लिए लोनिवि के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पार्किंग कार्यस्थल पर औचक निरीक्षण को पहुंचे डीएम ने जब जेई को पार्किंग की लंबाई, ऊंचाई और गदेरे में बनने वाले पिलर के बारे में पूछा तो, कोई जवाब नहीं मिला। यहीं नहीं, ठेकेदार भी निर्माण कार्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पाया, जिस पर डीएम ने काम बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन को नोटिस भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि पार्किंग का निर्माण कार्य तब तक शुरू न किया जाय, जब तक संबंधित उच्च अधिकारी मौके पर नहीं आते। मौके पर जेई को निर्माण में उपयोग लाई जा रही सामग्री की पत्रावलियां प्रस्तुत करने को कहा। इसके उपरांत डीएम ने जीएमवीएन के निर्माणाधीन टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर का जायजा लिया। मौके पर बताया गया कि बीते तीन माह से कार्य बंद है। वहीं, सेंटर के लिए मंगाई गई 3 लाख की ईमारती लकड़ी भी देखरेख के अभाव में खराब हो गई है। इस पर, डीएम ने संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक और जीएमवीएन के मैनेजर को सेंटर के निर्माण को लेकर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed