{"_id":"59f9fcc44f1c1baf678b8c16","slug":"61509555396-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक स्वामी में दो दिवसीय बैकुंठ चतुदर्शी मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक स्वामी में दो दिवसीय बैकुंठ चतुदर्शी मेला आज से
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में 2 नवंबर से दो दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला शुरू होगा। इस अवसर पर निसंतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए रातभर खड़े दिए लेकर आराध्य भी पूजा करेंगे।
कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने बताया कि प्रात: 7 बजे से मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू होगी। इसके बाद अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। श्रद्धालु शाम पाँच बजे भगवान कार्तिक स्वामी का जलाभिषेक करेंगे। जबकि रात्रि 8 बजे से चमोली व रुद्रप्रयाग जिले सीमांत गांवों के महिला व युवक मंगल दल मंदिर में कीर्तन भजन प्रस्तुत करेंगे। रात्रि 9 बजे से 12 बजे और पुन: 3 बजे से अगले दिन प्रात: 6 बजे तक चारों पहर भगवान कार्तिकेय, शिव और पार्वती सहित 33 कोटी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आह्वान किया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि भगवान कार्तिकेय स्वामी रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के 360 गांवों के आराध्य हैं। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में प्रतिवर्ष जून माह में भी नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है। ब्यूरो