फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   5858 students to choose the president's association in Rudrapur Mahavidyalaya

रुद्रपुर महाविद्यालय में 5858 विद्यार्थी चुनेंगे अपना छात्रसंघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
5858 students to choose the president's association in Rudrapur Mahavidyalaya
रुद्रपुर पीजी कॉलेज गेट पर छात्रसंघ चुनाव के लिए बैरिकेडिंग करवाते चुनाव अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में 5858 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छात्रसंघ के आठ पदों के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीन प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। मतदान सोमवार सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को लेकर रविवार को अवकाश के बावजूद चुुनाव के पूर्व तैयारियां जोर-शोर से जारी रहीं। रुद्रपुर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए 10 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही चुनाव ड्यूटी में 100 प्राध्यापक और कर्मचारियों को लगाया गया है। इस बार रुद्रपुर महाविद्यालय में 3484 छात्राएं और 2374 छात्र यानी कुल 5858 विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुर्गाकांत प्रसाद चौधरी ने कॉलेज गेट पर बैरिकेडिंग कराई। साथ ही उन्होंने छात्रसंघ चुनाव के लिए बनाए गए बूथों का जायजा लिया। डॉ. चौधरी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर 150 पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू होगी। परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदान और परिणाम आज
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदान सोमवार को सुबह 10 शुरू होगा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विद्यालय परिसर में डेढ़ सेक्सन पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।
नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर मयंक, उपाध्यक्ष पर अभिषेक यादव, छात्रा उपाध्यक्षा पर विद्या जोशी, सांस्कृतिक सचिव पर अविशेष कांबोज, संयुक्त सचिव पर आरती, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर रोहित डोगरा का निर्विरोध चुना तय हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नगेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान और साढ़े तीन बजे से मतगणना, परिणाम घोषित होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। ब्यूरो

खटीमा : कॉलेज के दो सौ मीटर दायरे में धारा 144
खटीमा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर एसडीएम निर्मला बिष्ट ने हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान के मद्देनजर सोमवार को कालेज की परिधि दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी है। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि कॉलेज में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed