{"_id":"5d696ec48ebc3e017f1e4c92","slug":"572-objections-heard-amid-ruckus-in-collectorate-rudrapur-news-hld354840738","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में हंगामे के बीच सुनी गईं 572 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में हंगामे के बीच सुनी गईं 572 आपत्तियां
विज्ञापन
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में सुनवाई के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत और वार्ड सदस्यों की सीटों के आरक्षण के खिलाफ मिली आपत्तियां सुनीं गईं। सुनवाई के दौरान आरक्षण से असंतुष्ट लोगों से हंगामा काटा। सभागार से बाहर करने के दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़पें भी हुईं। हंगामे की आशंका को देखते हुए आपत्तियों की सुनवाई के दौरान देर शाम तक कलक्ट्रेट सभागार के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह ने खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, काशीपुर और जसपुर ब्लॉकों से आईं कुल जिले से प्राप्त कुल 572 आपत्तियां सुनीं। आपत्तियों के दौरान आरक्षण से असंतुष्ट लोगों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। उन्होंने आरक्षण में पक्षपात करने के आरोप भी लगाए। इस दौरान हंगामा बढ़ने पर जिला पंचायत राज अधिकारी त्रिपाठी ने मौजूद पुलिस कर्मियों को हंगामा कर रहे लोगों को बाहर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभागार गेट पर पुलिस कर्मियों के साथ लोगों की तीखी झड़पें हुईं।
आपत्तियों का विरोध कर रहे लोगों को समझाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी त्रिपाठी ने कहा कि सभी सीटों के आरक्षण शासनादेश के अनुसार किए गए हैं। किसी भी सीट के आरक्षण में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने हंगामा कर लोगों से शांत रहने की अपील की।
विज्ञापन
शाम करीब 6:45 बजे तक चली सुनवाई में आपत्तियों को विस्तार से सुना गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि आपत्तियों की संख्या अधिक होने के कारण शाम सुनवाई चलती रही। असंतुष्ट लोगों को समझाने के लिए कंप्यूटर पर प्रजेंटेशन दिया गया। त्रिपाठी ने कहा कि सुनीं गई आपत्तियों का निष्कर्ष शनिवार को निकलेगा।
डीपीआरओ ने संभाली बागडोर, हिट रहा धन्यवाद का तकिया कलाम
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट सभागार में विरोध और हंगामे के बीच जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी और अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह पूरे आत्मविश्वास से आपत्तियां सुनते रहे। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने के बाद बार-बार उनका धन्यवाद कहने का तकिया कलाम काफी चर्चा में रहा। संयुक्त समिति के मुख्य सदस्य डीएम नीरज डॉ. नीरज खैरवाल और सीडीओ मयूर दीक्षित के नानकमत्ता में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चले जाने के चलते वे शाम करीब पांच बजे बाद बैठक में पहुंचे। हालांकि शाम करीब तीन बजे एडीएम जगदीश चंद्र भी सुनवाई में पहुंचे।

रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में आपत्तियां सुनते डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी व अपर मुख्य अधिकारी तेज सि?- फोटो : RUDRAPUR