फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने को वृद्घा ने लगाई गुहार

प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने को वृद्घा ने लगाई गुहार

Mon, 24 Dec 2018 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने को वृद्घा ने लगाई गुहार
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के पंद्रोला गांव की सौंणी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। वृद्ध महिला ने जनता दरबार में अपनी आपबीती सुनाई, जिस पर डीएम ने संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। इस दौरान 55 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 30 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में पहुंची सुमेरपुर निवासी माहेश्वरी देवी ने रेल लाइन परियोजना के कारण आवासीय भवन के लिए नक्शा पास करने की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की। बच्छणस्यूं के पीपली गांव के राजेश सिंह ने शौचालय व चौक का पुश्ता निर्माण के लिए मदद को कहा। जबकि ऊखीमठ क्षेत्र के दैड़ा व बंगराली के पहुंचे विजय सिंह व अन्य ग्रामीणों में मवेशियों के खुरपका रोग से पीड़ित होने की शिकायत करते हुए पशुपालन विभाग की टीम भेजने की मांग की। इस पर, डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में ग्राम पंचायत कफना की ग्राम प्रधान यशोदा देवी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत सेमलता-डुंगरा-कफना-सौराखाल मार्ग पर कांडापानी नामी तोक से कफना बैंड तक दो किमी सड़क स्वीकृत करने की मांग की। वहीं, नगरासू के भीम सिंह ने रेल लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का प्रतिकर न मिलने की शिकायत की। चोपड़ा निवासी अनिल कुमार देवली ने मनरेगा कार्यों का भुगतान नहीं होने और कुंडा-दानकोट के राकेश सिंह रावत ने चोपता-दुर्गाधार के मध्य पेयजल लाइन पर स्टैंड पोस्ट बनाने की मांग की। इन सभी शिकायतों पर डीएम ने संबंधित विभागों को एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ मयंक शेखर झा, प्रभारी सीडीओ एनएस रावत, बीडीओ गौरव, डीडीओ एएस गुन्जयाल, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला समेत सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed