फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास में बेहतर तालमेल से मिलेगा आमजन को लाभ

शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास में बेहतर तालमेल से मिलेगा आमजन को लाभ

Fri, 14 Dec 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास में बेहतर तालमेल से मिलेगा आमजन को लाभ
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की जिला स्तरीय अभिसरण कार्यशाला में आमजन तक लाभ पहुंचाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग के आपसी तालमेल पर जोर दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि आरबीएसके कार्यक्रम तभी सही मायनों में सफल माना जाएगा, जब आमजन को इसका लाभ मिले। उन्होंने संबंधित विभागों के मध्य बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान और उचित उपचार के लिए त्वरित कार्रवाई की बात कही। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि शून्य से 18 आयु वर्ग तक बच्चों व युवकों में जन्म के समय विकार, कमी, विकलांगता व विकास में रुकावट आदि बीमारियों के उपचार के लिए आरबीएस के कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर एसीएमओ डा. ओपी आर्य, डा. जेएस नेगी, डा. आशीष थपलियाल, डीपी कोठारी, बीईओ केएल रडवाल, सचिन चौबे, डा. विशाल वर्मा, अजय गोस्वामी, वीरेंद्र कठैत, जेपी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed