फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पूलन गांव में गौशाला में आग लगने से चार भैंस व कुता जलकर राख

पूलन गांव में गौशाला में आग लगने से चार भैंस व कुता जलकर राख

Thu, 13 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
पूलन गांव में गौशाला में आग लगने से चार भैंस व कुता जलकर राख
जखोली। विकासखंड के पूलन बांगर में एक गोशाला में आग लगने से अंदर बंधी चार भैंस व एक कुत्ता जिंदा जल गए। पशुपालक को घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह लगा, जब वह मवेशियों को चारा देने गोशाला पहुंचे। सूचना पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक अजय सिंह नेगी ने बताया कि पूलन गांव के बलवीर सिंह की गोशाला घर से डेढ़ किमी दूर थी। बुधवार रात्रि को वह अपने मवेशियों को चारा देकर घर लौट आए। जब बृहस्पतिवार सुबह वह गोशाला पहुंचे तो वहां चार भैंसें व कुत्ता जले हुए मिले। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का जायजा लेकर घटना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। इधर, स्थानीय निवासी व ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित पशुपालक को ढाढ़स बंधाया। कहा कि पीड़ित गरीब है। पशुपालन के जरिए वह अपनी आजीविका चला रहा था। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed