फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ग्राम पंचायतों में दिया जाएगा आपदा संबंधी प्रशिक्षण

ग्राम पंचायतों में दिया जाएगा आपदा संबंधी प्रशिक्षण

Fri, 07 Dec 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में दिया जाएगा आपदा संबंधी प्रशिक्षण
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में विजन 20-20 के तहत ग्राम पंचायत व विद्यालयों में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को लेकर जिला व ब्लाक स्तरीय मूल्यांकन समिति एवं चयनित एनजीओ के साथ बैठक में प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने मूल्यांकन समितियों को निर्देशित किया कि वह शासन के निर्देशों के क्रम में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल्यांकन करना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में महिला एवं युवक मंगल दल अधिक से अधिक प्रतिभाग कराएं। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर युवक व महिला मंगल दलों को प्रशिक्षित कर समुदाय में जागरूकता पैदा करना है। इससे आपदा की स्थिति में तत्परता के साथ राहत व बचाव कार्य किए जा सके। बताया कि जिले में पंजीकृत 405 महिला व युवक मंगल दलों को ग्राम पंचायत स्तर पर स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन व खोज बचाव, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण व विद्यालय स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 100 महिला एवं युवक मंगल दलों के अलावा ग्राम पंचायत के विद्यालयों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिला व ब्लाक स्तरीय मूल्यांकन समिति एवं प्रशिक्षण के लिए चयनित एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed