फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   7 करोड़ की पेयजल योजना बुझाएगी 7000 आबादी की प्यास

7 करोड़ की पेयजल योजना बुझाएगी 7000 आबादी की प्यास

Sun, 22 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
7 करोड़ की पेयजल योजना बुझाएगी 7000 आबादी की प्यास
ऊखीमठ। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही ऊखीमठ कस्बे के लोगों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी। उत्तराखंड जलनिगम ने कस्बे की पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए 7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। 7 हजार की आबादी को पर्याप्त जलापूर्ति के लिए 16 किमी लंबी पेयजल लाइन और 2 बड़े स्टोर टैंकों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान केदारनाथ की शीतकालीन प्रवास स्थली वर्तमान में भारी पेयजल संकट से जूझ रही है। पिंगलापानी-ऊखीमठ योजना से मात्र 2 इंच के पाइप के सहारे कस्बे में पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जो नाकाफी है, लेकिन अब, जल्द लोगों को समस्या से निजात मिलने वाली है। करीब तीन दशक पुरानी निर्मित योजना का पुनर्गठन कर जलनिगम द्वारा 16 किमी लंबी नई लाइन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही दो बड़े स्टोर टैंक भी बनेंगे। इसके अलावा करीब 14 किमी वितरण लाइन बिछाई जाएगी, जिसकी मदद से ऊखीमठ कस्बे में चारों वार्डों, पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर सहित अन्य स्थानों पर नियमित जलापूर्ति होती रहेगी। जलनिगम के ईई नवल कुमार ने बताया बढ़ती आबादी के सापेक्ष पुरानी योजना से सप्लाई पूरी नहीं हो रही है। स्रोत पर पर्याप्त पानी को देखते हुए योजना का पुनर्गठन कर तहसील मुख्यालय के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए 7 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि दो माह में इसे स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed