{"_id":"5a00957b4f1c1bc8678b9a42","slug":"51509987707-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशराज बैनर की फिल्म की शूटिंग उतराखंड में भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशराज बैनर की फिल्म की शूटिंग उतराखंड में भी होगी
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। दाग, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, डर, दिल तो पागल है, सुल्तान जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले यशराज बैनर की अगली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग उत्तराखंड में होगी। दिसंबर माह में फिल्म के दृश्य पिथौरागढ़ और नेपाल बार्डर पर फिल्माएं जाएंगे।
दिवाकर बनर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ एक प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणति चोपड़ा हैं। दिसंबर माह में फिल्म के कई दृश्य पिथौरागढ़ और नेपाल बार्डर पर शूट किए जाने हैं। वैसे फिल्म की शूटिंग सात नवंबर से दिल्ली में शुरू हो रही है। फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर एक पुलिस जवान का किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हिंदी फिल्म उद्योग से जुड़े कई बड़े बैनर वर्ष 2018 में उत्तराखंड के रमणीक स्थलों पर अपनी फिल्में शूट करने की योजना बना रहे हैं। इस वर्ष सितंबर-अक्तूबर माह में गॉय इन द स्काई पिक्चर्स के बैनर तले अभिषेक कपूर के निर्देशन में बाबा केदार की यात्रा पर आधारित केदारनाथ फिल्म की शूटिंग रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण, चोपता, गौरीकुंड, रामपुर सहित केदार धाम में हुई थी।