{"_id":"59fb511e4f1c1b8d698b8fe9","slug":"51509642526-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रों में दिखाया सुंदर उतराखंड समृद्ध उतराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रों में दिखाया सुंदर उतराखंड समृद्ध उतराखंड
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमाचौरी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सुंदर उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड को अलग-अलग रंगों से चित्रों में उकेरा। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आगामी 9 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को डा. जैक्सवीन नेशनल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी में सीनियर व जूनियर स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने सुंदर उत्तराखंड समृद्ध उत्तराखंड के तहत पौधारोपण, साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, बेहतर जल प्रबंधन को लेकर पेंटिंग बनाई। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुनीता देवी, प्रबंधक मनोज बेंजवाल, चियरमैन लखपत राणा, चंद्रशेखर नौटियाल मौजूद थे। चेयरमैन राणा ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इधर, अगस्त्यमुनि ब्लाक के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चमाचौंरी में 17 वर्ष के उत्तराखंड को लेकर छात्र-छात्राओं ने चित्र में उकेरे। शिक्षक गजेंद्र रौतेला के दिशा-निर्देशन में स्कूली बच्चों ने गांवों में भारत स्वच्छता अभियान, जैविक व अजैविक कूड़ा का उचित प्रबंधन, नर्सरी व वनों की सुरक्षा जैसे विषयों पर चित्र बनाए। शिक्षक रौतेला ने बताया कि विद्यालय में भाषण, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
इन विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर अमर उजाला की ओर से आगामी दिनों में जीआईसी भीरी, जीजीआईसी व जीआईसी रुद्रप्रयाग और अगस्यमुनि, जीआईसी गुप्तकाशी व ऊखीमठ सहित बच्छणस्यूं पट्टी के जीआईसी बरसूड़ी, खेड़ाखाल, बाड़ा, टैठी में भी छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, निबंध, भाषण व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।