{"_id":"596506374f1c1b4d248b45bd","slug":"51499792951-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मद्महेवर मंदिर परिसर में घुसा मलबा सहित बरसाती पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मद्महेवर मंदिर परिसर में घुसा मलबा सहित बरसाती पानी
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मूसलाधार बारिश से द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर परिसर में कीचड़ सहित बरसाती पानी घुस गया। सोमवार देर शाम को हुई बारिश से मंदिर के पीछे बुग्याली क्षेत्र में बरसाती नालों का पानी मंदिर परिसर में घुस गया, जिससे लोगों ने भागकर जान बचाई। इधर, ऊखीमठ के एसडीएम जीएस चौहान ने बताया कि मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित है। गौंडार गांव के कुछ प्रशिक्षित युवाओं को मद्महेश्वर भेज दिया गया है। प्रधान सुमन देवी का कहना है कि धाम में सुरक्षा व जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर शासन- प्रशासन और बीकेटीसी को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। समिति के कार्यकारी अनिल शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में बरसाती कचरा व मलबा घुस गया था, जिसे साफ किया जा रहा है।