फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   500 Crore Transaction Affected due to Bank Strike

बैंकों की हड़ताल से पांच सौ करोड़ का कामकाज प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
500 Crore Transaction Affected due to  Bank Strike
रुद्रपुर में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी व अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/खटीमा/बाजपुर/काशीपुर। वेतनवृद्धि की मांग को लेकर सरकारी और निजी बैंकों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को जिले भर में करीब पांच सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। वहीं, बैंक यूनियनों के पदाधिकारियों ने शहर में घूमकर खुले अन्य बैंकों को भी बंद करवा दिया। बैंकों के कर्मचारी और अधिकारियों की हड़ताल शनिवार को भी रहेगी। हड़ताल के चलते शहर के विभिन्न एटीएम में लोगों की भीड़ रही। इधर, बैंक यूनियंस ने चेतावनी दी है कि यदि वेतनवृद्धि नहीं की गई तो अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर विभिन्न बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक के आगे एकत्र हुए। वहां हुई सभा में स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के जोनल सेक्रेटरी अजमेर सिंह ने कहा कि यह हड़ताल नवंबर 2017 से लंबित वेतन वृद्धि और अन्य मांगो को लेकर इंडियन बैंक एसोसिएशन और सरकार के नकारात्मक रुख के कारण हुई है। वर्ष 2017 से अब तक 41 बार आईबीए के साथ वेतन वृद्धि की मांग को लेकर वार्ता हो चुकी है लेकिन आईबीए और सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण जायज मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया गया। यूको बैंक के अजीत विश्वास ने कहा कि बैंक अधिकारियों का वेतन केंद्र सरकार के चपरासी से भी कम है। वहां समीर राय, आनंद नेगी, गिरीश लाल, भरत प्रकाश, पूरन लाल, दिनेश शर्मा, बीडी कांडपाल, मनोज कुमार, अरविंद गुप्ता, महेश भट्ट, ज्ञान चंद, सुरेश शर्मा, अनिक गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा आदि बैंक कर्मी थे।
विज्ञापन

इधर, खटीमा में भी यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर वेतन वृद्धि समेत पांच मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल में एसबीआई, पीएनबी, पंजाब एंड सिंध बैंक, बॉब, इलाहाबाद बैंक, ओवीसी, सिंडिकेट, यूनियन बैंक आदि से जुड़े कर्मी शामिल रहे। हड़ताल में यूनियन से जुड़े भूपेंद्र सिंह सेठी, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, अमित गुप्ता, पवन प्रभाकर, शिवराज पांडेय, हर्षवर्धन जोशी, श्रवण कुमार, रमेश कुमार, कालीचरन, योगेश भट्ट, गोविंद सिंह, मयंक बिष्ट, सुरेश चंद आदि शामिल रहे। बताया कि पांच सूत्री मांगों में 20 प्रतिशत वेतनवृद्धि, पांच दिनी बैंकिंग, पुरानी पेंशन स्कीम लागू, अधिकारियों का कार्य समय तय हो और समान कार्य समान वेतन की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाजपुर में नगर क्षेत्र की नैनीताल बैंक की सभी ब्रांच के कर्मचारियों ने हड़ताल की। बैंक कर्मचारी उत्तराखंड बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री सुरेश शुक्ला, नैनीताल बैंक के जिला महामंत्री रमेश चंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अन्य ब्रांचों को भी बंद कराया। वहां जितेंद्र सती, राकेश कुमार, तेजिंदर सिंह, निर्मल परिहार, विवेक, राजेश तिवारी, रोहित गुप्ता दिनेश जोशी आदि थे।

उधर, काशीपुर में भी बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से कारोबार प्रभावित रहा। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रुद्रपुर मार्ग पर स्थित विजया बैंक के बाहर सभी बैंकों के कर्मचारी एकत्र हुए। संगठन के उपाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई। संचालन कर रहे संगठन के महामंत्री स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि संगठन की मुख्य मांग सातवां वेतन समझौता लागू करने की है। वहां अखिल टंडन, सुभाष शर्मा, अर्पित सिंह, ललित तिवारी, कौलाश चंद्र गोस्वामी, राकेश कुमार, अरविंद सिंह राठी, अजय कुमार आर्य, रवि कांबोज ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed