फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आयुष्मान भारत योजना में बन रहे ई-कार्डो की न्यून प्रगति से जिलाधिकारी नाराज

आयुष्मान भारत योजना में बन रहे ई-कार्डो की न्यून प्रगति से जिलाधिकारी नाराज

Wed, 12 Dec 2018 09:11 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना में बन रहे ई-कार्डो की न्यून प्रगति से जिलाधिकारी नाराज
रुद्रप्रयाग। प्रीमैच्योर डिलीवरी को लेकर ब्लाक को सूचित नहीं करने वाली आशा कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण लेने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। इसके साथ ही हाई रिस्क के दायरे में आने वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पूरी तत्परता बरतने व आशा कार्यकर्ताओं को सुरक्षित प्रसव के बारे में प्रशिक्षण दिए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने स्वास्थ्य, महिला व बाल विकास और शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रीमैच्योर डिलीवरी को लेकर ब्लाक को सूचित नहीं करने वाली आशा कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण लेने, स्कूल/आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत की जाने वाली बच्चों की जांच में कम छात्र संख्या वाले स्कूल/केंद्रों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत उपस्थिति रही है, उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। डीएम ने इस मौके पर आयुष्मान भारत योजना के तहत ई- कार्डों की न्यून प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों से योजनाओं के प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को मिले दिशा-निर्देश के तहत तय समय पर पूरा किया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत जनपद में पांच हजार कार्ड बनाए जाने है। यह कार्ड जिला चिकित्सालय, सीएचसी सहित 153 जनसेवा केंद्रों में बनाए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि पर्याप्त व्यवस्थाओं के बावजूद कार्डों को बनाने की गति धीमी है। उन्होंने सीएससी संचालकों को ग्राम पंचायत स्तर पर ई-कार्ड बनाने और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ब्लाकवार साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश दिए। साथ ही न्यून प्रगति व कार्य नहीं करने वाले सीएससी के लाइसेंस निरस्त करने के आदेश भी दिए। बैठक में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. वाईएस रावत, डीईओ विद्याशंकर चतुर्वेदी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीतू तोमर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सचिन चौबे, डीपीएम हिमांशु नौडियाल मौजूद थे।
विज्ञापन


>>>>>>>>>>
विक्रम
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed