{"_id":"5b575bb54f1c1b49748b6afb","slug":"41532451765-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बांटे बड़ी इलायची की पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बांटे बड़ी इलायची की पौध
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। भेषज विकास इकाई रुद्रप्रयाग और जिला भेषज सहकारी विकास संघ ने लौंगा गांव में 40 किसानों को जड़ी-बूटी कृषिकरण के लिए बड़ी इलायची की पौध बांटी।
गांव में आयोजित कार्यक्रम में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि भेजष विकास इकाई की ओर से छह माह पूर्व में लौंगा के ग्रामीणों को जड़ी बूटी का प्रशिक्षण दिया गया था। अब गांव के 40 किसानों को इलायची के 7440 पौध निशुल्क दिए गए हैं। किसान गांव की बंजर पड़ी भूमि पर जड़ी-बूटी का कृषिकरण करेंगे। कार्यक्रम में भेषज विकास इकाई के जिला समन्वयक संजय कुमार, जड़ी बूटी पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार यादव, संदीप कठैत और भगवान सिंह रावत आदि मौजूद थे।