फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   2022 तक जिला कृषि, पशुपालन, मौनपालन, बागवानी में होगा आत्मनिर्भर

2022 तक जिला कृषि, पशुपालन, मौनपालन, बागवानी में होगा आत्मनिर्भर

Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
2022 तक जिला कृषि, पशुपालन, मौनपालन, बागवानी में होगा आत्मनिर्भर

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वर्ष 2022 तक जनपद को मॉडल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएमईजीपी आदि ऋण/योजनाओं और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृषि क्षेत्र की अनुषंगी गतिविधियों के तहत अधिकाधिक वित्त पोषण करने के साथ ही ऋण जमानुपात में अपेक्षित वृद्धि के लिए कार्ययोजना तैयार की कई है।

कलेक्ट्रेट में विभागीय व बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि शासन द्वारा रुद्रप्रयाग जनपद को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया है। अब, हमारा लक्ष्य सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरना होना चाहिए। उन्होंने नाबार्ड की योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचाने सहित बैंकों से सहभागिता की अपील की। कहा कि बैंक किसानों को ऋण उपलब्ध कराएं। किसान बैंक से लिए ऋण का क्या कर रहा है, इसकी भी पड़ताल की जाए। उन्होंने पशुपालन, मोनपालन, कृृषि एवं बागवानी से किसानों को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि जिले के हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोडक़र उसे बीमा योजना से लाभाविंत किया जाए। इस मौके पर ऋण जमा अनुपात में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने पर कैनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक आफ बडौदा को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, परियोजना निदेशक एनएस रावत, एलडीएम एसएस तोमर सहित विभागीय अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed