फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारघाटी की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मद्महेश्वर मेला : रावल

केदारघाटी की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मद्महेश्वर मेला : रावल

Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
केदारघाटी की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मद्महेश्वर मेला : रावल

विज्ञापन
ऊखीमठ। राजकीय इंटर कालेज मैदान में तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले का शुक्रवार को आगाज हो या। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने विधिवत मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान के शीतकालीन गद्दीस्थल आगमन पर आयोजित यह मेला केदारघाटी की सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
दीप प्रज्ज्वलन और मां शारदा के चित्र के अनावरण के साथ मेला शुभारंभ करते हुए केदारनाथ मंदिर के रावल ने कहा कि भारतवर्ष संस्कृति प्रधान देश है, इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी संस्कृति बचाने के लिए सहयोग करना चाहिए। कहा कि परंपराएं टूटती व बनती हैं, लेकिन संस्कृति सदैव एक समान रहती है। मेलाधिकारी/एसडीएम देवानंद शर्मा ने मद्महेश्वर मेले की धार्मिक महत्ता को संजोने पर जोर दिया। उन्होंने एकजुटता के साथ आयोजन के सफल संचालन में नगरवासियों से सहयोग की अपील की। मेलाध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण ने तीन दिवसीय मेले की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि सभी के सहयोग से इस प्रकार के वृहद मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। मेले में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास, उद्यान, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, वन विभाग, आपदा प्रबंधन समेत अन्य विभागों व स्वयंसेवी संगठनों ने स्टाल लगा रखे हैं। उद्घाटन समारोह में जीआईसी, कन्या हाईस्कूल, सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेला सचिव प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, जगदीश लाल, धनानंद मैठाणी, प्रकाश पंवार, दिनेश तिवारी, श्याम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रमोद-पंकज की जोड़ी जीती
तीन दिवसीय मेले के तहत महेशचंद्र तिवारी और कुलभूषण अवस्थी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरेे दिन प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। युगल वर्ग में प्रमोद नेगी व पंकज पटवाल ने कैलाश पुष्पवाण व महेंद्र रावत को हराया। जबकि बिमल दानू व कर्णपाल कंडारी ने विजेंद्र नेगी व सचिन चौहान को हराया। इसके अलावा विवेक पंवार व कैलाश पंवार ने भरत राणा व सचिन राणा को पराजित किया। एकल मुकाबलों में विजय राणा ने कुलदीप तोमर और भरत राणा ने सचिन चौहान को हराया। शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरो बैलेंस से खोले खाते
जीआईसी मैदान में मेले में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व सहकारी बैंक द्वारा स्टाल लगाकर जीरो बैलेंस पर लोगों के खाते खोले। इस दौरान उन्होंने मेलार्थियों को बैंक द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed