फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   विकास योजनाओं के क्रियान्यवन में पर्यावरण का रखा जाए ध्यान : डीएम

विकास योजनाओं के क्रियान्यवन में पर्यावरण का रखा जाए ध्यान : डीएम

Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
विकास योजनाओं के क्रियान्यवन में पर्यावरण का रखा जाए ध्यान : डीएम
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी शरदोत्सव का तीसरा दिन उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीदों को समर्पित रहा। इस दौरान उत्तराखंड शहीद यशोधर बेंजवाल और अशोक केशिव को श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं मेले में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मेला के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। मेला परिसर में राष्ट्रवज फहराने के बाद डीएम ने स्कूली बच्चों की मार्चपास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि हमें राज्य के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने होंगे। जो भी योजनायें बने उनके क्रियान्वयन में पर्यावरण का ध्यान अनिवार्य हो। वहीं उन्होंने उत्तराखंड शहीद यशोधर बेंजवाल एवं अशोक केशिव के परिजनों को शॉल भेंट किया। स्कूली छात्रों की उत्तराखंड से संबंधित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं सहित जीआईसी अगस्त्यमुनि में इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग दे रहे शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इमहिला व युवक मंगल दलों ने भी मेले में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रदर्शन के आधार पर लोकगीत में जखोली, लोकनृत्य में ऊखीमठ और एकांकी में अगस्त्यमुनि ब्लाक प्रथम रहा। मेले में लुठियाग गांव की बालिकाओं द्वारा नशाबंदी पर आधारित नाटिका ने खूब तालियां बटोरी। इससे पूर्व बुधवार रात दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका संगीता ढौड़ियाल और लोक गायक वीरेंद्र राजपूत के नाम रही। इनके गीतों पर मेलार्थी देर रात्रि तक पांडाल में झूमते रहे। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, सीडीओ डीआर जोशी, सीएमओ डा. सरोज नैथानी, ओम प्रकाश सेमवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएस रावत, बीडीओ धनेश्वरी नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, संयोजक विक्रम नेगी, महासचिव हर्षवर्धन बेंजवाल आदि थे।
विज्ञापन


डीएम ने किया पुस्तिका का विमोचन
मेले में डीएम ने संकल्प से सिद्धि तक - न रुकेंगे, न थकेंगे, बस आगे ही बढ़ेंगे पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर स्वजल एवं सूचना विभाग के सौजन्य से गढ़कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता और खुले में शौच से मुक्ति सहित राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मेले के दौरान डीएम द्वारा पात्र अभ्यर्थियों को उज्जवला के रसोई गैस सिलेंडर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल महाकुंभ का शुभारंभ
मेला के तीसरे दिन विधायक भरत सिंह चौधरी ने अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मशाल सीडीओ को सौंपी। न्याय पंचायत से जिला स्तर पर अभियान के तहत प्रतिभागी खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। जिले में अभी तक प्रशासन को 16 सौ आवेदन मिल चुके हैं। वहीं मंदाकिनी शरदोत्सव में सरकारी व गैर सरकारी स्टॉलों में मेलार्थियों की खूब भीड़ जुटी रही। पहाड़ी दालें, फल, कृषि उपकरण, बीज, रिंगाल की टोकरी व अन्य उत्पादों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed