फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   खेल महाकुंभ में 800 मीटर दौड़ विजेता को मिलेगी बाइक व स्कूटी

खेल महाकुंभ में 800 मीटर दौड़ विजेता को मिलेगी बाइक व स्कूटी

Thu, 02 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में 800 मीटर दौड़ विजेता को मिलेगी बाइक व स्कूटी
रुद्रप्रयाग। आगामी 9 नवंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ में प्रतिभाग के लिए जिले में अभी तक 15 सौ खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। महाकुंभ में जिला स्तर पर 800 मीटर दौड़ बालक/बालिका वर्ग में विजेता को मोटर साइकिल व स्कूटी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने खेल महाकुंभ के बारे में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर अंडर 10, 14 व 17 में बालक व बालिका वर्ग के लिए कबड्डी, खो-खो और एथलेटेक्सि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जबकि जिला स्तर पर अंडर 19 व ओपन वर्ग में 19 से 35 आयु वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स और वालीबाल प्रतियोगिताएं राज्य स्तर पर होगी। 35 से 55 वर्ग और दिव्यांग वर्ग की बैटमिंटन व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। डीएम ने बताया कि टैलेंट सर्च के लिए समिति की ओर से जिले स्तर पर 5 प्रतिभाशील खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में प्रवेश दिलाया जाएगा। इससे ये प्रतिभाएं भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल सके। डीएम ने खेल महाकुंभ को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, नगर निकाय से सहयोग को कहा है। उन्होंने गांव से लेकर नगर क्षेत्र की अधिकाधिक खेल प्रतिभाओं से खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed