{"_id":"59ef73a34f1c1bc8678b7717","slug":"41508864931-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दी कौशल विकास की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दी कौशल विकास की जानकारी
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पीजी कालेज के प्रभारी प्राचार्य डा. पीएस जगवाण ने कहा कि दूर दराज के गांवों के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं के दौर में संसाधनों व अन्य कारणों के चलते अक्सर पिछड़ जाते हैं। ऐसे युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में नई मिसाल पेश करनी चाहिए। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र गबनी गांव (चंद्रापुरी) के मास्टर ट्रेनर सूर्य दर्शन, अनिल नेगी, गजपाल व गौरव ने बताया कि कंप्यूटर डाटा एंट्री आपरेटर, क्वालिटी सीड़ ग्रोवर व अन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा सीमित संसाधनों में स्वरोजगार को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण शिविरों में प्रतिभाग की अपील भी की। इस मौके पर डा. आबिदा, गजपाल, गौरव समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।