{"_id":"59ee23194f1c1bda538b8b17","slug":"41508778777-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों का 24 घंटे का धरना हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों का 24 घंटे का धरना हुआ शुरू
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वर्षभर रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने 24 घंटे का धरना शुरू कर दिया है। प्रांतीय रक्षक दल के बैनर तले पुराने विकास भवन में पहले दिन 15 लोग धरने पर बैठे। यह क्रम अगले पांच दिनों तक चलता रहेगा। इसके बाद पुन: नई रणनीति के तहत आंदोलन को रूप दिया जाएगा। बता दें कि पीआरडी जवान बीते 18 दिनों से आंदोलन कर रहे है, लेकिन अभी तक उनकी मांग का निराकरण नहीं हो पाया है। वक्ताओं ने कहा कि पीआरडी जवानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब तक मांग पर कार्रवाई नहीं होती, वे आंदोलनरत रहेंगे। इस दौरान मोहन लाल महेश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, प्रतीश चंद्र, दिनेश लाल, रोशन लाल, अनिल कुमार, शैलेंद्र, केशव समेत भारी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद थे। ब्यूरो