{"_id":"59de52fe4f1c1bd9798b5fae","slug":"41507742462-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान महोत्सव में जीआईसी भीरी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान महोत्सव में जीआईसी भीरी अव्वल
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में 33 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने मॉडल के जरिए विज्ञान के महत्व के बारे में बताया।
जीआईसी अगस्त्यमुनि में विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करते हुए डायट के समन्वयक डा. विनोद कुमार यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण होते हैं। कहा कि छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित जो उपकरण बनाए हैं, वे अन्य बच्चों के लिए भी लाभकारी होंगे। इस मौके पर विज्ञान प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी विषय पर आधारित प्रतियोगिता के व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में जीआईसी भीरी के धवल बिष्ट प्रथम और टीम प्रोजेक्ट में अनुराग पुरोहित व अभिषेक पुरोहित संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में सतत विकास के लिए नवाचार विषय पर आधारित स्वास्थ्य प्रतियोगिता में राउप्रावि छिनका के ईश्वरव सिंह पहले, संसाधन प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा में राउमावि कोदिमा के समीप सिंह, अपशिष्ट प्रबंधन व जलाशयों के संरक्षण प्रतियोगिता में राउमावि गुनाऊ के रोहित रौतेला, परिवहन व संचार प्रतियोगिता में राइंका भीरी की सिद्धि सेमवाल, डिजिटल व तकनीकी समाधान प्रतियोगिता में राउमावि बष्टी की प्रिंयाशु और गणितीय प्रतिरुपण में राउमावि अगस्त्यमुनि की साक्षी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में जीआईसी भीरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्यूरो