फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   40 drinking water projects damaged by the rain

बारिश से 40 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त

Fri, 17 Jun 2016 09:30 PM IST
रुद्रप्रयाग/ अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
मानसून से पूर्व हो रही बारिश से अब तक जिले में जलसंस्थान की 40 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ऐसे में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। विभाग ने मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 110 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


प्री मानसून के तहत 23 मई से अब तक जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि से तीनों ब्लाकों के एक सौ से अधिक गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है। इन गांवों की 40 छोटी-बड़ी पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थिति यह है कि मवाणगांव, जगोठ, मखोली, पंदरोला, त्यूंखर आदि गांवों के ग्रामीण गाड़-गदेरों का गंदीला पानी पीने को मजबूर हैं। अन्य गांवों के लोग दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग केेेअवगत कराने के बाद भी सुध नहीं ली गई है। दूसरी तरफ पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से गदेरा का दूषित पानी पीने से नागजगई, फेेगू सहित अन्य गांवों के 28 लोग बीते सप्ताह बीमार हो गए थे।
विज्ञापन



जल संस्थान की योजनाएं    - 293
नगरीय पेयजल योजना        - 04
ग्रामीण योजनाएं        - 289

क्षतिग्रस्त योजनाएं ब्लाकवार
जखोली            - 13
अगस्त्यमुनि        - 15
ऊखीमठ         -12


बारिश और अतिवृष्टि से तीनों ब्लाकों में नगरीय व ग्रामीण 40 योजनाएं व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं। इससे सप्लाई ठप है। योजनाओं की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए शासन को 110 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है।- सत्येंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed