{"_id":"5c23b310bdec2256b37e6df6","slug":"31545843472-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: एक वर्ष से पानी की बूंद नहीं बिल थमा दिए 10 हजार के ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: एक वर्ष से पानी की बूंद नहीं बिल थमा दिए 10 हजार के ...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एक वर्ष से पानी नहीं आने के बावजूद ग्रामीणों को दस-दस हजार के बिल थमा दिए गए है। परेशान ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि वह कुएं व धारे से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे है और विभाग उन्हें बेवजह के बिल थमा रहा है।
अगस्त्यमुनि ब्लाक के बेंजी गांव को करोड़ों की लागत से बनी तल्लानागपुर पेयजल योजना और जलनिगम की निर्माणाधीन रामपुर लिफ्ट पंपिंग योजना से जोड़ा गया है। इस पंपिंग योजना से सप्ताह में एक-दो दिन आधा से एक घंटा सप्लाई हो रही है। जबकि तल्लानागपुर पेयजल योजना से गांव में बीते एक वर्ष से पानी की सप्लाई ठप है। लोगों के निजी कनेक्शनों के पाइप सूखे पड़े हैं। स्थानीय दीपक बेंजवाल, कैलाश बेंजवाल आदि का कहना है कि विभाग द्वारा सभी 36 परिवारों को 10 हजार से अधिक धनराशि के बिल थमाए गए हैं, जिससे लोग परेशान हैं। बताया कि विभाग के फीटर से लेकर अधिकारियों को बीते फरवरी से समस्या से अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन आज तक सुध नहीं ली गई है। उन्होंने विभाग से बिलों में संशोधन और नियमित पानी सप्लाई के आधार पर बिल वसूली की मांग की है। बेंजी गांव के वयोवृद्ध सर्वेश्वर दत्त बेंजवाल ने बताया कि उनके घर में निजी कनेक्शन है, जिस पर एक वर्ष से पानी की बूंद तक नहीं गिरी है, लेकिन जलसंस्थान ने उन्हें 10 हजार रुपये का बिल थमाया है। यही स्थिति महिमानंद बेंजवाल व शंभू प्रसाद बेंजवाल की है। दोनों बुजुर्ग घर में अकेले रहते है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि संबंधित जेई व फीटर को तत्काल कार्रवाई कर बेंजी गांव में पानी सप्लाई के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को वितरित किए गए बिलों में जल्द उचित संशोधन किया जाएगा।